ड्राफ़्ट: डॉ. स्वप्निल शाह की समीक्षा बाकी है।
आम लक्षण
- वज़न उठाने या देर तक बैठने के बाद दर्द और जकड़ न
- दर्द का पैर (साइटिका) या हाथ तक जाना
- हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
डॉक्टर को दिखाएँ अगर
- 4 से 6 हफ़्ते से ज़्यादा दर्द
- सुन्नपन के साथ पैर या हाथ में तेज़ दर्द
- गिरने के बाद कमर दर्द
- रात में दर्द जो आराम से भी कम न हो
तुरंत अस्पताल जाएँ या 108 पर कॉल करें अगर:
- पेशाब या शौच पर नियंत्रण न रहना
- जांघों के बीच सुन्नपन, या पैर में अचानक कमज़ोरी
- बुखार या बिना वजह वज़न घटने के साथ कमर दर्द
क्लिनिक में
डॉक्टर आपकी मुद्रा, हिलने-डुलने और नसों की जाँच करते हैं। ज़्यादातर लोगों को पहली विज़िट में X-ray या MRI की ज़रूरत नहीं होती। इलाज आमतौर पर व्यायाम, फ़िज़ियोथेरेपी और कुछ दिनों की दर्द की दवा है।